इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इज़रायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के लिए संघर्ष-विराम लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं ने शांति स्थापित करने की कोशिश में युद्धविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि 34 साल में यह पहली बार है जब इन दोनों देशों के नेता वॉशिंगटन में मिले हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने अब तक नौ युद्ध सफलतापूर्वक रुकवाए हैं, और यह दसवां युद्ध होगा।









Comments