अमेरिका में OPT का गलत इस्तेमाल
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका आने वाले विदेशी छात्रों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। U.S. इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने बताया है कि उसने 10,000 ऐसे विदेशी छात्रों की पहचान की है जो 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) प्रोग्राम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उसने यह भी बताया कि इनमें से बड़ी संख्या में लोग भारतीय नागरिक हैं। OPT प्रोग्राम के तहत, जिन विदेशी छात्रों के पास स्टूडेंट वीज़ा होता है, उन्हें अमेरिका में एक या दो साल तक काम करने का मौका दिया जाता है।










Comments