जैस्मिन नंबर 1 पर
नई दिल्ली: विश्व चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। विश्व बॉक्सिंग की नवीनतम रैंकिंग गुरुवार को जारी की गई। भारतीय मुक्केबाज प्रिया घांघस (60 किलोग्राम) और विश्वनाथ सुरेश (50 किलोग्राम) ने भी अपने-अपने वर्गों में शीर्ष तीन में जगह बनाई है। निखत ज़रीन (51kg) तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गईं, जबकि मीनाक्षी ने महिलाओं की 48kg कैटेगरी में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।










Comments