ईरान ने साफ़ किया: अमेरिका के साथ कोई डील नहीं हुई
तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि ईरान के साथ एक डील हो गई है। गुरुवार को ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि डील के लिए दस्तावेज़ों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि समझौते पर कुछ दिनों में हस्ताक्षर किए जाएंगे और डील साइन होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खुल जाएगा। हालाँकि, ईरान की अर्ध-सरकारी 'फार्स न्यूज़ एजेंसी' ने रिपोर्ट दी कि ईरान ने अमेरिका के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं किया है।








Comments