गाद जमा होने से जलाशयों में पानी का स्टोरेज घट रहा है
हैदराबाद: सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने अधिकारियों को जलाशयों से गाद हटाने (डीसिल्टिंग) के लिए एक टिकाऊ और वैज्ञानिक योजना बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे दूसरे राज्यों में अपनाए जा रहे गाद हटाने के तरीकों का अध्ययन करें और तेलंगाना में लागू करने के लिए उपयुक्त गाइडलाइंस तैयार करें।









Comments