महिला मेडिकल स्टूडेंट्स के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रोफेसर सस्पेंड
विशाखापत्तनम: शहर के मशहूर आंध्र मेडिकल कॉलेज (AMC) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. के. जनार्दन राव को पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल स्टूडेंट्स के उत्पीड़न के आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। सीनियर अधिकारियों को शिकायतें मिली थीं कि वे अपने PG स्टूडेंट्स के साथ बदतमीजी से बात करते थे और खासकर महिला स्टूडेंट्स का यौन उत्पीड़न करते थे। इस मामले ने मेडिकल कम्युनिटी में हलचल मचा दी है।









Comments